'' गंगा आरती '' अब पटना के तट
Posted by:
2011-01-13 06:57:29
997 Views
बनारस जैसी गंगा आरती अब पटना के गंगा तट पर भी देखने को मिलेगी. राज्य पर्यटन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार काशी में रोज शाम गंगा घाटो के किनारे होने वाली मनोरम गंगा आरती का द्रश्य अब पटना के गंगा तटों पर भी देखने को मिलेगा. इसके लिए सरकार की तरफ से उपयुक्त तैयारियां शुरू कर दी गई है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले महीने तक गंगा के गांधी घाट पर गंगा आरती शुरू हो जाएगी. इसके लिए स्थानीय लोगो को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.
राज्य के पर्यटन मंत्री सुनील कुमार ' पिंटु ' के अनुसार पहले चरण में आरती दो दिन किए जाने की योजना है. इसके बाद प्रत्येक दिन कराया जाएगा. इसके लिए सरकारी विभाग गंगा के तटों को स्वच्छ व सुन्दर बनाने की तमाम कोशिशों में जुटा है. जिससे पर्यटक तो आकर्षित होंगे ही साथ उन्हें यहाँ की सांस्कृतिक विरासत को भी समीप से देखने का मौका मिलेगा.
Tags:-
Ganga, ganga aarti, varanasi, varanasi india, state tourism department, patna ganga, gandhi ghat, tourism minister, tourist